फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू चौपाल में भाजपा का विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के खिलाफ नरेबाजी

विज्ञापन
चौपाल में प्रतिपक्ष के नेता का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़/चौपाल। विधानसभा के बाहर राज्यपाल के साथ कांग्रेस नेताओं के किए दुर्व्यवहार के विरोध में भाजपा ने रोहडू़ और चौपाल में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी के बाद नेता प्रतिपक्ष के मुकेश अग्निहोत्री का पुतला फंका। भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की करते देवभूमि को शर्मसार किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हिमाचल के इतिहास में इस प्रकार का कृत्य पहली बार सामने आया है। उन्होंने कहा भाजपा इसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। चौपाल में विरोध-प्रदर्शन विधायक बलबीर वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। रोहडू़ में इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा ने की। रोहडू़ विश्राम गृह के बाहर से रैली मुख्य बाजार के चौक तक निकाली गई। इसके बाद चौक के सामने नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें