भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष के साथ अन्य युवाओं ने जाकिर नाईक और ओवैसी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने दोनों पर भड़काऊ भाषण देकर सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का आरोप लगाया।
भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष सुुबोध कुमार के नेतृत्व में एक मीटिंग हुई। मीटिंग में उन्होंने कहा कि जाकिर नाईक और ओवैसी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। वह एक वर्ग के युवकों को भ्रमित कर आतंकवाद की ओर ढकेल रहे हैं। समाज को समझना होगा कि जो लोग आतंकवाद का समर्थन करते हों और देशद्रोह की बात करते हों वह किसी धर्म के लोगों का संरक्षण नहीं कर सकते। बैठक के बाद नगर उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जाकिर नाईक और ओवैसी का पुतला फूंककर विरोध जताया।
इस दौरान विवेक सिंह रूहेला, परागमणि वशिष्ठ, अनिल श्रीमाली, मुन्ना ठाकुर, शुभम शर्मा, संजय, विकास, मनोज, हितेश कुमार, रोहित, महेश, अंकुर, अतुल, धर्मवीर, विवेक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।