फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और भाजपा के जिला प्रभारी राजीव सिसौदिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग मंथन किया।
विज्ञापन

राम विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा में जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी उपचुनाव में हार की वजह से बौखला गई है। इसी वजह से दूसरे स्थानों से अराजक तत्वों को रामपुर बुलाया जा रहा है। ऐसे में शासन से मांग है कि बाहर से आ रहे अराजक तत्वों को रामपुर की सीमा में प्रवेश करने से रोका जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी संख्याबल के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतेंगे।
प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए आवश्यक सदस्यों की संख्या है। इस दौरान भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान पैक्सफेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, बीना भारद्वाज, सुभाष भटनागर, सुरेश गंगवार, हरिओम मौर्य, हरीश गंगवार, मोहन लोधी, राजीव मांगलिक, जगपाल सिंह यादव, चौधरी देवेंद्र सिंह, संजय चंद्रा, प्रेम शंकर पांडे, पंकज लोधी, अनुज सक्सेना, मिथिलेश उर्फ जूही, टेकचंद गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें