फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए भाजपाई एडीएम प्रशासन से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस में हाईवे किनारे जमीन बेचने और खरीदने में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से भाजपाइयों में रोष है। इस बाबत भाजपा नेताओं से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से मुलाकात की। उन्हें पूरा मामला बताया। साथ ही मांग की कि एफआईआर से भाजपा नेता राजीव मांगलिक एवं गवाहों के नाम हटवाए जाएं।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की कार्रवाई से भाजपाइयों में रोष व्याप्त हो गया। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता के नेतृत्व में तमाम भाजपाई अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता से मिले। कहा कि राजीव मांगलिक ने जमीन राहिल तहजीब व अन्य तीन लोगों से खरीदी है। राजस्व अभिलेखों में विक्रेता का नाम दर्ज है। भाजपा नेता के मुताबिक सरकारी अभिलेखों या विक्रेता के माध्यम से जमीन के सरकारी होने की कोई जानकारी नहीं थी। यदि जमीन से संबंधित कोई अनियमितता है तो भी क्रेता और गवाहों के नाम एफआईआर दर्ज होना अनुचित है। उन्होंने मामले की गहराई से जांच कराने, एफआईआर दर्ज कराने वाले लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एफआईआर से भाजपा नेता राजीव मांगलिक एवं गवाह अतुल कपूर और सोनू अग्रवाल के नाम निकालने की मांग की गई। इस मौके पर पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें