रामपुर। रविवार को जिले में दो मासूमों समेत 17 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें एक मासूम की उम्र एक साल से भी कम है जबकि एक मासूम की उम्र एक साल है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में शनिवार को जिले में किए एंटीजन टेस्ट में 15 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें एक साल से कम उम्र का अजीतपुर क्षेत्र निवासी एक बच्चा और एक नूरमहल आवास विकास कालोनी का एक साल का बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही निजी लैब द्वारा भी दो संक्रमितों की रिपोर्ट अपलोड की गई है।