फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जौहर विवि में लगा कालाधन, सीबीआई जांच हो’ 

Thu, 17 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में बोलते विधायक संगीत सोम
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा विधायक संगीत सोम ने बुधवार को नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में कालेधन की कमाई लगी है। प्रदेश सरकार ने एक परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये जारी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। गरीबों के लिए सहकारी बैंक में आया साढ़े सात करोड़ रुपये जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट को जारी कर दिया। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसके लिए वह खुद भी पत्र लिखेंगे। प्रदेश सरकार और आजम को एक-एक पाई का हिसाब देना होगा। भाजपा की सरकार यूपी में आई तो भाजपा के कार्यकर्ताओं पर किए गए एक-एक जुल्म का हिसाब भी लिया जाएगा।

ज्वालानगर के राम मनोहर लोहिया पार्क में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में सरधना विधायक सपा सरकार और खासतौर से नगर विकास मंत्री आजम खां को चुनौती देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि रामपुर में विकास के नाम पर जनता के साथ खिलवाड़ किया गया है।  जौहर यूनिवर्सिटी में लाखों करोड़ों रुपये की काली कमाई लगाई गई है। एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए मंत्री के घर से यूनिवर्सिटी तक का फ्लाई ओवर बनवा दिया गया है। इस पुल पर केवल वही चलेंगे, आम जनता के लिए यह पुल नहीं होगा। सरकारी धनराशि का जमकर दुरुपयोग किया गया है। यूनिवर्सिटी और विकास के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये की दलाली की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने सहकारी बैंक द्वारा साढ़े सात करोड़ रुपये की धनराशि यूनिवर्सिटी के बैंक के माध्यम से आजम को जारी कर देने का मुद्दा भी उठाया। कहा कि गरीब किसानों के बंटने के लिए आई साढ़े सात करोड़ की धनराशि को गलत तरीके से आजम खां को फायदा पहुंचाने के लिए बांट दी गई। इसकी सीबीआई के माध्यम से जांच होनी चाहिए। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी में कस्टोडियन की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने का भी आरोप लगाया। कहा कि इस प्रकरण की भी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। आजम खां को एक-एक पाई का हिसाब देना होगा। कहा कि जवाब तो यूपी सरकार को भी देना होगा।  यूपी सरकार की ओर से     सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें