फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण मिशन को लेकर भ्रम-अफवाह फैलाने विकृत व सांप्रदायिक मानसिकता से ग्रसित : नकवी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यूपी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण मिशन पर लेकर सवाल उठाने वाले लोगों को विकृत और सांप्रदायिक मानसिकता से ग्रसित बताया। कहा कि जनसंख्या नियंत्रण समाज, प्रदेश और देश की तरक्की के लिए जरूरी है। जो लोग इस पर सियासत का तड़का लगा रहे हैं और धर्म, जाति विशेष के साथ जोड़कर अफवाह, भ्रम और आशंका फैला रहे हैं वो विकृत मानसिकता से ग्रसित बीमार हैं। साथ ही ऐसे लोग देश, समाज और प्रदेश के हित विरोधी हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार शाम रामपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शंकरपुर स्थित आवास पर जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण मिशन को देश, प्रदेश और समाज की तरक्की के लिए जरूरी कदम बताते हुए सराहना की। नकवी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के मिशन पर सांप्रदायिकता और सियासत का टशन न देश के हित में है, न समाज के हित में। जो लोग इस अभियान पर सांप्रदायिकता और सियासत का तड़का लगाने की कोशिश कर रहे हैं वह देश और समाज के साथ-साथ प्रदेश के हित के विरोधी हैं।
कोई भी देश बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट को नजरअंदाज नहीं कर सकता। इसको लेकर जो भी जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है उनका स्वागत किया जाना चाहिए। जो लोग इसको किसी धर्म, जाति विशेष के साथ जोड़कर भ्रम, अफवाह आशंका फैलाने की कोशिश कर रहे हैं वो निश्चित रूप से विकृत व सांप्रदायिक मानसिकता से ग्रसित हैं और बीमार हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, पेक्सफेड चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, राकेश मिश्रा , काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद गंगवार, सुभाष भटनागर, महासिंह राजपूत, मोहन लाल सैनी, राजीव मांगलिक, भारत भूषण गुप्ता, आकाश सक्सेना, हरीश गंगवार, मोहन लोधी, कुलवंत औलख, मोहित सैनी, हंसराज पप्पू , अर्चना गंगवार, चंद्र प्रकाश शर्मा, रविंद्र सिंह रवि आदि उपस्थित रहे।
000
हार पर हाहाकार मचाना विलाप मंडली की पुरानी आदत : नकवी
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा की जीत पर विपक्षियों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह उनकी पुरानी आदत है।
नकवी ने कहा कि विपक्षियों की जो हार हुई है उस पर हाहकार और बीजेपी की जीत पर विलाप इस विलाप मंडली की पुरानी आदत है। जब विधानसभा, लोकसभा हारते हैं तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं और हाहाकार मचाते हैं। यह बहुत पुरानी टेस्टेड और ट्रस्टेड आदत है। अभी तो ये शुरुआत है विधानसभा में इससे भी बहुत बुरा हाल इन लोगों का होने वाला है, देखिएगा सिर पटकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें