फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्मियों को दी जाए कड़ी सजा: जयाप्रदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व सांसद एवं जयाप्रदा नाहटा दो दिवसीय रामपुर दौरे पर सोमवार सुबह रामपुर पहुंची। यहां पर उन्होंने पहले नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर उनसे मुलाकात कर बधाई दी। इसके बाद अजीतपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न और दुष्कर्म करने वालों को कठोर सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

जयाप्रदा ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता के आवास पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मारने की घटना की निंदा की। साथ ही तेलंगाना पुलिस को दुष्कर्म आरोपियों के एनकाउंटर पर बधाई दी। कहा कि उन्नाव और हैदराबाद जैसी घटनाओं को रोकना बहुत जरूरी है। देश में जो भी दुष्कर्मी इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं, उनको फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दी जाए या मुठभेड़ में मार गिराया जाए। कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए और भी कानून बनना बहुत जरूरी है।
इसके बाद अजीतपुर में राजबहादुर दिवाकर के प्रतिष्ठान पर पूर्व सांसद जयाप्रदा और जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जयाप्रदा ने कहा कि हमें हुए चुनावों से सीख लेते हुए पार्टी को मजबूत करना है और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा, उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के हर वर्ग के लिए काम किया जाएगा।इस मौके पर अवधेश शर्मा, अशोक विश्नोई, भारत भूषण गुप्ता,आकाश सक्सेना, रविंद्र सिंह रवि, हंसराज पप्पू, मुस्तफा हुसैन, प्रभात अग्रवाल, संजय चंद्रा, अमित दिवाकर, जगपाल यादव, राजीव मांगलिक, गोपाल गुप्ता, ऋषभ ठाकुर, सौरभ दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें