फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शव को कब्र से निकलवाकर गंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। फरीदाबाद की रहने वाली एक हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक से शादी करने के बाद काशीपुर गांव आ गई थी। शादी के बाद उसने अपना धर्म भी बदल लिया और उसने अपना नाम माला से बदलकर निशा रख लिया था। चार माह पहले उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को कब्र से उसके शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी सलीम फरीदाबाद में कारपेंटर का काम करता था।इस दौरान उसकी वहां पर रहने वाली एक हिंदू युवती से प्रेम हो गया था।बाद में दोनों लोगों ने कोर्ट में शादी कर ली थी।उसके बाद सलीम उसको अपने घर ले आया था।जहां उसने अपनी पत्नी को धर्म परिर्वतन करने के बाद उसका नाम निशा रख लिया था। फरीदाबाद में युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।युवती के परिजन अपनी बेटी को तलाशते हुए काशीपुर गांव में आ गए थे जहां बेटी घर जाने के लिए मना कर दिया था। इस दौरान महिला एक बेटे को जन्म भी दिया था। चार माह पहले निशा की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मुस्लिम रीति रिवाज से पति द्वारा ा दफन कर दिया गया था।एक सप्ताह पहले सलीम का अपने भाई से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था जहां विवाद के चलते सलीम के बड़े भाई असलम को उसको फंसवाने की धमकी दी थी।दो दिन बाद असलम ने मौका पाकर युवती के परिजनों को उसकी मौत हो जाने की सूचना दी थी। उसके बाद युवती के परिजन रविवार को गांव आ गए थे जहां माला की मौत होने की जानकारी ली। बाद में मृतका के पिता ने अधिवक्ता के माध्यम से थाने में पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी जांच के लिए एसडीएम सदर और सीओ सिटी के अलावा गंज पुलिस गांव में पहुंच गई। जहां दफन की गई महिला के कब्र को खुदवाकर उसके शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें