फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को मिला निर्दलीयों का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों ही दल खुद में आश्वस्त थे कि जीत उनकी ही होगी, लेकिन मतदान के बाद जब मतों की गिनती हुई तो पूरी स्थिति साफ हो गई। निर्दलीयों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी का साथ दिया और दूसरी बार ख्यालीराम लोधी को जिला पंचायत के अध्यक्ष के रूप में चुना।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद से ही जिले में सियासी हलचल तेज हो गईं थीं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए जहां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से लेकर प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव औलख के प्रयास रहे, तो वहीं समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी के साथ भी पार्टी का समर्थन हासिल रहा। हालांकि, सांसद आजम खां जेल भले ही जेल में थे, लेकिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी बराबर चुनाव पर नजरेें गढ़ाए हुए थे। सपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन कराने के लिए भी वह रामपुर आए थे और शनिवार को होने वाले चुनाव से एक दिन पहले ही वह रामपुर आ गए थे। लेकिन, जीत की डोर तो निर्दलीय सदस्यों के हाथ में थी। क्योंकि, निर्दलीय सदस्यों की तादात 11 थी, जबकि भाजपा के पास सात सदस्य ही थे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी को भी निर्दलीयों की जरूरत थी, क्योंकि उनके सदस्यों की संख्या 11 थी।
ऐसे में माना जा रहा था कि निर्दलीय जिसका साथ देंगे उसकी ही जीत होगी और हुआ भी ऐसा ही। निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी का साथ दिया और वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे। इस तरह वह दूसरी बार जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें