फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Seat: चुनावी खर्च में सबसे आगे रहे भाजपा प्रत्याशी, सभी उम्मीदवारों ने किए 57.63 लाख रुपये व्यय

Thu, 25 Apr 2024 04:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हो गया। इस चुनाव में खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे रहे। इसके बाद सपा और बसपा के उम्मीदवारों के नाम हैं। कुछ छह प्रत्याशियों ने करीब 58 लाख खर्च किया।  
विज्ञापन
रामपुर में मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी को 95 लाख रुपये खर्च करने की छूट दी थी, लेकिन जिले के सभी छह प्रत्याशियों ने मिलकर भी 95 लाख रुपये खर्च नहीं किए। पूरे चुनाव प्रचार पर छह प्रत्याशी सिर्फ 57.63 लाख रुपये खर्च कर सके।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 35.63 लाख रुपये खर्च कर सबसे आगे रहे। सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी 13.45 लाख रुपये खर्च कर दूसरे और बसपा प्रत्याशी जीशान खां 5.80 लाख रुपये खर्च कर तीसरे स्थान पर रहे।

रामपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। इस सीट पर भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी, सपा से मोहिब्बुल्लाह नदवी, बसपा से जीशान खां सहित तीन अन्य प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। चुनाव में प्रत्याशी के खर्च की सीमा 95 लाख रुपये तय की गई थी।
विज्ञापन


खर्च की सीमा तय हो जाने के बाद इनके एक-एक खर्चे पर आयोग की ओर से नजर रखी गई। चुनाव में लगे प्रत्याशियों की ओर से चुनाव में अब तक किए गए खर्चे का ब्योरा व्यय प्रेक्षक को दे दिया गया है। इसके अनुसार भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सबसे ज्यादा 35.63 लाख रुपये खर्च किए हैं।

सपा प्रत्याशी दूसरे और बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं। इनके अलावा अन्य तीन प्रत्याशियों ने सिर्फ 2.48 लाख रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च किए। इस तरह सभी छह प्रत्याशी मिलकर भी चुनाव आयोग द्वारा एक प्रत्याशी को मिली खर्च की सीमा 95 लाख रुपये को नहीं छू सके।

सपा-बसपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए नहीं आया कोई स्टार प्रचारक
भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों की भरमार रही, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य से लेकर अन्य मंत्री व संगठन के लोग चुनाव प्रचार में जुटे रहे।

वहीं सपा व बसपा की ओर से प्रचार में वो दमखम नजर नहीं आया, जो पिछले चुनावों में नजर आता था। आजम खां व उनकी पत्नी और बेटे के जेल में होने के कारण सपा का चुनाव प्रचार भी फीका रहा। वहीं बसपा का भी कोई बड़ा नेता नहीं आया। इसके चलते सपा-बसपा प्रत्याशियों का खर्च भी ज्यादा नहीं हुआ।

विज्ञापन

प्रत्याशियों का खर्च

पार्टी           प्रत्याशी                      खर्च
भाजपा         घनश्याम लोधी           35,63,458
सपा             मोहिबुल्ला नदवी        13,45,721
बसपा          जीशान खां                 5,80,613
निर्दलीय       शिव प्रसाद                 82,220
एमडीपी       अरशद वारसी             50,010
निर्दलीय        महमूद प्राचा               1,41,170
कुल खर्च                                      57,63,192
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें