फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने मनाया मीना का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले भर के कस्तूूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों और परिषदीय विद्यालयों में मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में केक काटा गया और विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मीना मंचों का गठन भी किया गया। श्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमरलका संविलियन विद्यालय नगर क्षेत्र में मीना का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका संगीता रानी ने विभिन्न प्रतियोगिता के 10 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को एक-एक कॉपी प्रदान की। कार्यक्रम में लिंग भेद, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज, स्वास्थ्य एवं सफाई, बालश्रम, सामाजिक बुराइयों के प्रति विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मीना मंच का गठन कर जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं के बीच हुई निबंध प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला, पिंकी ने दूसरा और रीनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा ने पहला, काजल ने दूसरा और रिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में नजमिश पहले, सेजल दूसरे और चांदनी तीसरे स्थान पर रहीं। मीना मंच का गठन सुगमकर्ता रानी देवी और बरखा गुप्ता ने किया। वार्डन ऋतुु गुप्ता, पूनम शर्मा, मोनिका सिंह, सर्वेश सागर, शीबा खातून आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। सैदनगर क्षेत्र के सरावा न्याय पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय घाटमपुर में छात्र-छात्राओं द्वारा मीना का जन्मदिवस मनाया। अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। एक एक्टिव छात्रा को पावर एंजल बनाया गया। वह एक कार्यकारिणी गठित करती है। कार्यकारिणी बालिकाओं की सहायता करती है। शिक्षा के प्रति जागरूक कर समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने में सहायता करती है। चमरौआ ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय मिलक निब्बी सिंह में बालिका हनी ने मीना के पात्र का अभिनय करते हुए केक काटा।छात्र छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमे पलक,वंदना और शोभित क्रमश: प्रथम,द्वितीय और तृतीय रहे। शिक्षक अंजुला प्रभाकर,शांति देवी,सपना सक्सेना,अंजुम स्नेही,पूजा सक्सेना,शिवानी सक्सेना, पूनम यादव, हिमानी पाल आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय बढ़पुरा शर्की मे मीना का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।यूनीसेफ टीम की ओर से आयोजित मीना मंच कार्यक्रम में लिंग भेद, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज, स्वास्थ्य एवं सफाई, बालश्रम, सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। सुगमकर्ता बब्ली रानी ने बच्चों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने एवं अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक अखिल शर्मा, आमीर अहमद खान,मुकर्रम अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें