फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में हो रही जय-जयकार,नंद घर लाला आयो है

Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर केआदर्श रामलीला मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर राधा कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चे । अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 रविवार के बाद सोमवार को भी जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। कान्हा के प्रकाट्य दिवस पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर पूजन किया। मोर पंख और सुंदर वस्त्रों से श्रंगार कर बालगोपाल को झूला झुलाया और माखन-मिश्री का भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने कान्हा के भजन गाकर महिमा का गुणगान किया।  

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सोमवार को भी मंदिरों की सजावट देखते ही बन रही थी। सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। शाम को भजन संध्या और संकीर्तन का आयोजन हुआ। शहर के सिविल लाइंस, ज्वालानगर, कृष्णा विहार, आवास विकास, पुराना गंज, मिस्टन गंज स्थित कई मंदिरों में विशेष पूजन हुआ और श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


श्री हरिहर मंदिर, प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर, श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, सिविल लाइंस स्थित राधा-कृष्ण मंदिर आदि प्रमुख मंदिरों को भव्य रूप में सजाया गया और पूजन हुआ। प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना और गुरु वंदना से की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी...का जप किया।  इसके बाद ठाकुर जी के सौंदर्य पद गाए, जिनमें प्रमुख रूप से तेरे मुकुट के रंग पे इंद्र को धनुष बारूं, बृजमंडल का सितारा नहीं, जगदीतल का उजियारा है तूू आदि पद गाए।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने बधाई उत्सव मनाया, जिसमें बधाई छंद गाकर खुशी मनाई। इसमें कृष्ण जन्म हुआ सुन आई यशोदा मैया दे दो बधाई, बृज में हो रही जय-जयकार, लगन तुमसे लगा बैठे आदि गीत गाए। अंत में कान्हा को झूला झुलाकर भोग लगाया गया। इस दौरान आशीष जिंदल, वीरेंद्र अरोरा, अमिता अग्रवाल, संगीता, पूनम अरोरा, पुष्पेंद्र अग्रवाल, सुनील गुप्ता, दिनेश, अंजुल कपूर, गिरीराज सरन आदि मौजूद रहे। सोमवार रात को प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

शहजादनगर क्षेत्र व धमोरा में धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित बाल लीलाओं का नाटक के माध्यम से वर्णन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से श्री कृष्ण के जन्म उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर बच्चों श्री कृष्ण और राधा के वेश धारण किया। इस दौरान दीनपुर, जसमोली और झुनाईया में झांकिया निकाली गई। झुनईया में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर सुभाष गुप्ता ने फीता काटकर झांकियों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


झांकिया विभिन्न मार्ग से होती हुई मंदिर पर आकर सम्पन हुई। जिसमें राधा कृष्ण नृत्य, शंकर पार्वती तांडव ,राम दरबार,काली तांडव आदि झांकिया निकाली गई।साथ ही गांव में मेले का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चो ने जमकर लुफ्त उठाया।स्वार मेंश्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना की। मंदिरों को भव्य रूप से संवारा गया। भगवान राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां सजाईं गईं।       
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें