फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : जिला अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर में बर्ड फ्लू फैलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। यहां जिला अस्पताल में 20 बेड का एक बर्ड फ्लू आइसोलेशन वार्ड शुरू कर दिया गया है। यदि कोई भी मरीज इस समस्या से प्रभावित होता है तो उसको यहां भर्ती कर इलाज कराया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन और पालिका ने पहले से ही दुकानें बंद करा दी थी और मुनादी भी कराई गई थी, जिसके बाद से स्थिति कंट्रोल में है।
विज्ञापन

बिलासपुर के सिरोह और एक अन्य गांव में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से वहां मुर्गियों को नष्ट कराया गया था। सतर्कता बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। जिला अस्पताल में बर्ड फ्लू आइसोलेशन वार्ड नया तैयार किया गया है। कोविड वार्ड को ही इसमें परिवर्तित कर दिया गया है। यहां पर 20 बेड का अलग से इंतजाम किया गया है, जिससे मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा। इसके लिए सीएमएस डॉ. डीके वर्मा ने सभी स्टाफ नर्स और डॉक्टरों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि शहर में भी इसके फैलने का खतरा बना है। इस समय अंडा और मुर्गा खाने वाले लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें