रामपुर। जिले में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए रैपिड रिस्पांस टीम ने दूसरे दिन सात नए नमूने लिए। जिनको आईवीआरआई बरेली के लिए भेजा गया है। अब 15 दिन के इंतजार के बाद यहां पर रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट यदि पॉजीटिव मिली तो तैयार दूसरी टीम एक्शन में आएगी और इनको मारने का काम करेगी। रोजाना तहसील स्तर पर सैंपलिंग की जा रही है।
एवियन एंफ्लुएंजा की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके लिए जिले में प्रत्येक तहसील स्तर पर टीम बना दी गई है जो कि रोजाना सैंपलिंग करेगी, जबकि इसके साथ दूसरी टीम बनाई गई है जो रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर काम करेगी। शुक्रवार को बिलासपुर तहसील जहां सबसे अधिक पोल्ट्री फार्म हैं, यहां सात नमूने लिए गए हैं। यहां से नमूने लेने के बाद इनको आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। यहां से रिपोर्ट आने के बाद पशु चिकित्सालय पहुंचेगी। यदि रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो फिर फार्म पर जाकर इनको मारा जाएगा और इसके बाद इस स्थान को 103 किमी तक सीज कर दिया जएगा। जहां से आवागमन को बंद कर दिया जाएगा। पोल्ट्री को मारने के लिए एक पीडब्लूडी से कहकर एक बड़ा गड्ढा कराया जाएगा और फिर इसमें इनको दबाया जाएगा। इधर, सीवीओ वेद प्रकाश ने बताया कि तहसील स्तर पर रोजाना सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक कुल 27 सैंपल लिए जा चुके हैं।
-