फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिटिया से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तैयार की चार्जशीट

Sat, 17 May 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी। शाहबाद। मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। अब इसको कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

15 अप्रैल को सैफनी क्षेत्र की एक गांव ने मूकबधिर 11 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दान सिंह नाम के आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में किशोरी के गहरे जख्म हो गए थे। पुलिस ने किशोरी को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद किशोरी की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इलाज के दौरान किशोरी का ऑपरेशन तक करना पड़ा था। इस घटना के बाद से किशोरी सहम गई थी और तकलीफ से परेशान थी।
करीब इलाज के 14 दिनों के बाद किशोरी घर लौट आई थी। मेडिकल कॉलेज में ही अनुवादक की उपस्थिति में सीओ ने किशोरी के बयान दर्ज किए थे, उसके बाद कोर्ट में भी किशोरी के बयान दर्ज करवा दिए गए थे। सीओ ने डीएनए, फोरेंसिक रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट को लेकर चार्जशीट की तैयारी करदी। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि किशोरी का जितने दिन इलाज हुआ है। इस मेडिकल रिपोर्ट की एक एक चीज को चार्जशीट में जोड़ा है। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन और गायनोलोजिस्ट डॉक्टर समेत कई डॉक्टर के बयान दर्ज किए है। शुक्रवार को सीओ ने चार्जशीट तैयार कर ली है। अब कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मूकबधिर किशोरी के दुष्कर्म के प्रकरण में मेडिकल रिपोर्ट लेने के बाद चार्जशीट लगा दी गई है। अब चार्जशीट जल्द ही कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट कार्रवाई करेगा।
हर्षिता सिंह, सीओ शाहबाद



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें