दढ़ियाल। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर उसका शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वह बिलासपुर में पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात था।
पीपली प्रधान पुत्र अभिषेक ने बताया बृहस्पतिवार की रात ग्राम पीपली निवासी अरुण काशीपुर उत्तराखंड की ओर जा रहे थे। काशीपुर आईजीएल फैक्टरी के निकट सामने से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों को अरुण की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया, अरुण तीन बहनों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है, अरुण अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गया। अरुण की मां-बहन और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद