फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर-बाजपुर राज्यमार्ग पर बाइकों की भिड़ंत के बाद गिरे बाइक सवार युवक सोहन की किसी वाहन से कुचलकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी सोहन (32) पुत्र खेम सिंह सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वहां शादी समारोह था। सोमवार रात लगभग 8.30 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ वापस अपने गांव धनौरी लौट रहे थे। इस दौरान मोतीपुरा गांव के पास सोहन ने पत्नी और बच्चों को ऑटो में बैठा दिया और बाइक से खुद घर जाने लगे। बताते हैं कि नरपतनगर के पास अचानक सामने से आ रहे एक बाइक सवार की बाइक और उनकी बाइक टकरा गई, जिसके चलते वह बीच मार्ग पर गिर पड़े। अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने सड़क पर गिरे सोहन को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर तेजी से निकल गया।
घायल सोहन को देखकर वहां से गुजर रहे एसडीएम सदर मनीष मीणा ने घायल की मदद की। एसडीएम ने अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाने में मदद की। जानकारी मिलने पर एसडीएम स्वार सचिन राजपूत भी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए घायल सोहन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवक को रामपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सोहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को शव घर पहुंचा तो परिवार के लोगों की चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी जान
बाइक सवार युवक ने यात्रा के समय हेलमेट नहीं पहन रखा था। सुरक्षा की दृष्टि से वह हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने कहा कि लोगों को अपनी जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। जिंदगी काफी अनमोल है। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी ही है।
पत्नी और बच्चों को बैठा दिया था ऑटो में
स्वार। धनौरी निवासी सोहन अपनी पत्नी रेशम और बच्चों के साथ बाइक से घर आ रहे थे। यह संयोग रहा कि रात के दौरान वाहनों की हेडलाइटों की चकाचौंध के चलते उन्होंने पत्नी और बच्चों को मोतीपुरा गांव के पास रुक कर ऑटो में सवार कर दिया था। लोगों में चर्चा रही कि अगर परिवार के सदस्य बाइक पर ही होते तब बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें