फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर कोहरे में गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे में दृश्यता कम होने से हुआ हादसा, चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घने कोहरे के कारण हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी राहुल कुमार सागर (26) बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बाइक से ग्राम भैंसिया ज्वालापुर स्थित अपनी मौसी के घर से लौटकर अपने घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास घने कोहरे के बीच सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें