फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर में ही फंदे पर लटका मिला हलवाई का शव

Fri, 03 Oct 2025 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की हजियानी चौकी निवासी हलवाई सोनू गुप्ता का शव घर के कमरे में फंदे पट लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला चौकी हजियानी निवासी सोनू हलवाई का कार्य करते थे। वह मकान में अपनी माता संतोष गुप्ता के साथ ही रहते थे। उनका कमरा नीचे था। जबकि,उनकी माता का कमरा ऊपर था। परिजनों के अनुसार सोनू घर के लोगों से ज्यादा संपर्क नहीं रखता था। उसके आने और जाने के बारे में किसी को पता नहीं चल पाता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उसके कमरे से बदबू आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया। कमरे के अंदर उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ओमकार सिंह के मुताबिक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें