बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े सात बजे तब हुई जब करीब 35 वर्षीय युवक बाइक से रम्पुरा की ओर जा रहा था। ज्वालापुर भैंसिया स्थित रेलवे फाटक के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। संवाद