रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की शिनाख्त नही हो पाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। हादसे की सूचना मिलते पर अजीतपुर चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इतने में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 साल है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है।