फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पेड़ से टकराई बाइक, उपचार के दौरान युवक की मौत, दो घायल

Mon, 20 Jul 2026 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। क्षेत्र के पटिया गांव के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद तीनों युवक पूरी रात सड़क किनारे खाई में घायल अवस्था में पड़े रहे। शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पटिया गांव निवासी सोनू (20), संजय और बरेली के इज्जतनगर निवासी पार्थ शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक से पटिया से मिलक की ओर आ रहे थे। रास्ते में किसी कारणवश बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पेड़ भी क्षतिग्रस्त होकर झुक गया। हादसे के बाद तीनों युवक सड़क किनारे गहरी खाईं में जा गिरे और बेहोशी की हालत में वहीं पड़े रहे।
शनिवार सुबह करीब छह बजे उधर से गुजर रहे एक ग्रामीण ने खाईं में तीनों को घायल अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन तीनों को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार देर रात सोनू की मौत हो गई। संजय और पार्थ का इलाज जारी है। बरेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वह खेती-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। अपने पीछे माता-पिता, एक छोटा भाई और दो अविवाहित बहनों को छोड़ गया है। गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें