फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीरे के टैंकर से टकराई बाइक, धू-धू कर जल गए दोनों वाहन, एक युवक की मौत

Sat, 20 Mar 2021 02:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
जलकर खाक हुआ टैंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर के टांडा बाजपुर मार्ग पर शुक्रवार रात शीरे के टैंकर से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर के नीचे घुसी बाइक में आग लग गई। आग ने टैंकर को भी अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। हादसे में बाइक सवार युवक की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम धीमरखेड़ा निवासी युवक अजय उर्फ सोनू (25 वर्ष ) बाजपुर क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर पर जेसीबी चलाता था शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर लौटते समय दढ़ियाल में बाजपुर मार्ग पर कोसी नदी के पुल के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे शीरे लदे टैंकर से टकरा गई। 

बताया जाता है कि टक्कर के बाद युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरा, जबकि बाइक टैंकर के नीचे दब गई । इस दौरान बाइक की पेट्रोल की टंकी फटने से बाइक में आग लग गई। बाइक में लगी आग ने देखते ही देखते टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों वाहन बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगे। 
विज्ञापन


सूचना पर चौकी इंचार्ज श्रीपाल सिंह सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को उठाकर अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं वाहनों में लगी आग को पुलिस और राहगीरों ने रेत और मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। 

बाद में फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं टैंकर चालक घटना के बाद फरार हो गया। टैंकर कहां से कहां जा रहा था पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी है। वहीं यह भी पता चला कि दढ़ियाल में सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए युवक के पिता और बड़े भाई की भी सड़क हादसे में ही मौत हो चुकी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें