रामपुर । ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को छह मैच खेले गए। इसमें सर्वाधिक 20-0 से गोल करने वाली टीम बिजनौर की रही। इसने सहारनपुर को हराया है। इसी तरह वीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, हरदोई और बनारस की टीमें विजेता रहीं।
पनवड़िया स्थित नवाब जुल्फिकार अली स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रविवार को सबसे पहले रायबरेली और वीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने पहले मैच में रायबरेली को 6-0 से हरा कर जीत हासिल की। दूसरा मैच मुजफ्फरनगर और करमपुर के बीच खेला गया। जिसमें मुजफ्फरनगर ने करमपुर को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरा मैच बिजनौर और सहारनपुर के बीच खेला गया। जिसमें बिजनौर की टीम ने सहारनपुर की टीम को 20-0 हराकर से जीत हासिल की। चौथा मैच रामपुर और हरदोई के बीच खेला गया। जिसमें हरदोई की टीम ने रामपुर को 6-0 से हराकर जीत दर्ज की। पांचवां मैच शाहजहांपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने शाहजहांपुर को 8-0 से हराकर विजयी रही। छठा मैच मुजफ्फर नगर और बनारस के बीच खेला गया, जिसमें बनारस की टीम ने मुजफ्फर नगर को 3-0 से हराकर जीत हासिल की। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि डायरेक्टर स्मार्ट इंडिया स्कूल के शरद गुप्ता, सीआरपीएफ के पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट आईए खान ने टीमों से परिचय प्राप्त कर स्टिक से हिट मारकर शुभारंभ कराया। उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव ओलंपिक संघ के इमरान उर्रहमान, राजू, हॉकी संघ के सचिव मुख्तार, फिजिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ.अनूप कुमार, पीटीआई मनोज कुमार, खेलो इंडिया कोच मो. फईम, फरहत अली, शादाब मियां आदि मौजूद रहे।