एसपी बोले, रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई
भुड़ासी गांव में डीजे और बरात में डीजे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एसपी ने शाहबाद पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दस बजे के बाद बिना अनुमति डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाए। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने मंगलवार शाम को क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक करते हुए कहा कि बिना अनुमति के डीजे नही बजेगा।
10 बजे के बाद डीजे बजता हुआ मिला, तो डीजे को सीज करते हुए संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शादी और अन्य कार्यक्रमों में डीजे संचालक पहले आयोजकों के सामने शर्त रखेंगे। शर्ते पूरी होने पर डीजे बजाया जाएगा। जिसकी सूचना पुलिस को भी देनी होगी। कोतवाली प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा कि डीजे और बरातों में कोई भी भड़काऊ गीत बजता हुआ मिला तो उसकी खैर नहीं है।
भुड़ासी गांव के बवाल के बाद यह बनाई गई शर्ते
- रात 11 बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे
- डीजे संचालकों को शादी बुकिंग की देनी होगी सूचना
- धार्मिक और भड़काऊ गीत नहीं बजेगा
- बुकिंग पर्ची बनाकर नियम शर्तें लिखकर देंगे
- बाहर से कोई डीजे आकर बजाएगा दो देनी होगी पुलिस को सूचना
- बिना शर्तों के आयोजक को डीजे बजाने की नहीं मिलेगी अनुमति
- डीजे के कारण कहीं घटना होती है, तो आयोजकों की होगी जवाबदेही
सपाइयों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात
समाजवादी बाबा साहब आंबेडकरवादी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर भुड़ासी गांव में पहुंचे। इस दौरान रामबहादुर ने कहा कि जाटव समाज की बहन बेटियों की शादी में दूसरी जाति के लोग उपद्रव मचाते हैं। इस दौरान पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनके साथ होने का एहसास दिलाया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान कार्यकर्ता गोविंद सागर, कृष्ण पाल सागर, योगेंद्र सागर आदि लोग मौजूद रहे।