फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावाधस की मांग पर विचार को दो दिन मांगे

Sun, 09 Dec 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
स्वार में शनिवार को हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते भावाधस कार्यकर्ता। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 भावाधस कार्यकर्ताओं के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने और अपना बताने से फिलहाल किसी तरह का तनाव नहीं हुआ। किसी ने उनके इस दावे पर विरोध भी नहीं जताया। 
इससे पूर्व भावाधस की अगुवाई में वाल्मीकि बिरादरी के लोगों द्वारा हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करने और उस पर दावे की सूचना पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लालता प्रसाद शाक्य और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राहुल कुमार तहसीलदार संजय सिंह भी कोतवाली पहुंच गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान भावाधस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के बयान का हवाला देते हुए मौजूद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा  जिसमे हनुमान मंदिर ट्रस्ट में वाल्मीकि समाज के तीन लोगों को शामिल किए जाने की मांग रखी । इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर कमेटी के सदस्यों से भावाधस द्वारा रखी गई मांग के बारे अवगत कराया जिस पर कमेटी सदस्यों ने अन्य कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर दो दिनों के अंदर उत्तर देने की बात कही है। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन


 तनाव जैसी कोई बात नहीं है। कोतवाली में वार्ता के दौरान भावाधस के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कैलाश एकलव्य, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष  सुनील वाल्मीकि, सरन लाल, अर्जुन कुमार, राजेश वाल्मीकि, प्रमोद , ब्रजेश, परवेश वाल्मीकि, मुकेश ,हरकिशोर, रंजीत, आकाश, रमेश, गौरव ,राजेश आदि मौजूद रहे। हनुमान मंदिर कमेटी ट्रस्ट के लाला रामौतार गुप्ता ,राकेश गुप्ता ,छत्रपाल गुप्ता, मुकेश सक्सेना ,अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें