मिलक। भारतीय किसान संघ से जुड़े किसानों ने सोमवार को मिलक बिजली घर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान किसानों ने विभिन मांगे रखीं।
जिलाध्यक्ष वीरेश शर्मा ने अधिशासी अभियंता के प्रतिनिधि शाहाबाद के एसडीओ अलंकृत मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बिजली घर पर तैनात टीजी टू एवं एसडीओ को निलंबित किया जाए। एसडीओ ने किसानों को आश्वस्त किया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई गया तो संघ विशाल आंदोलन करने को बाध्य होगा।
धरना प्रदर्शन में जिलेभर से आए किसान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और किसानों की एकजुटता का सशक्त संदेश दिया। इस दौरान प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार, मथुरा प्रसाद,अरविंद कुमार,आशीष चंद आदि उपस्थित रहे ।