फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू ने एसडीओ की गाड़ी का किया घेराव, प्रदर्शन-नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति की बदहाली, राशन वितरण में अनियमितता और रामपुर-बाजपुर मार्ग निर्माण कार्य में धीमी गति का किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। विद्युत आपूर्ति की बदहाली, राशन वितरण में अनियमितता और रामपुर-बाजपुर मार्ग निर्माण कार्य में धीमी गति के विरोध में भाकियू ने तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद उन्होंने एसडीओ की गाड़ी रोककर उनका घेराव कर लिया।
भाकियू के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह 11 बजे तहसील परिसर में जमा हुए और धरना शुरू किया। उन्होंने विद्युत संकट, बिलों में त्रुटियां तथा सड़क चौड़ीकरण कार्य में सुस्ती के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीओ हरिदीपक यादव को धरना स्थल पर बुलाया गया, उन्होंने ज्ञापन स्थल पर बैठने से मना कर दिया। इससे किसान भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ जब वहां से जाने लगे तो किसानों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर लिया। इसके बाद एसडीओ गाड़ी से उतरे और उन्होंने किसानों का ज्ञापन लिया। किसानों के ज्ञापन में मीटरों में गड़बड़ी, अधिक बिल, आपात कटौती, फाल्ट निवारण में देरी, जर्जर लाइनों की मरम्मत और अवैध वसूली रोके जाने की मांगें शामिल थीं। एसडीओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
इस मौके पर जिला सलाहकार सलामत जान, ब्लॉक अध्यक्ष लखविंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष अमीर अहमद, मुनव्वर अली सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें