फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह जाम में फंसी बहनें, हुई दिक्कत

Fri, 13 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सैदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भैया दूज पर सड़कों पर बहनों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि हर तरफ जाम ही जाम नजर आया। खौद चौराहा हो या फिर लालपुर डैम। हर जगह लोग जाम से जूझते रहे। जाम से निकलने के लिए लोगों को काफी देर तक पसीना बहाना पड़ा। पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही। भैया दूज का त्योहार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन



बहनों ने भाइयों के घर पहुंचकर तिलक किया। भाइयों के घर पहुंचने में उनका पसीना छूट गया। शुक्रवार सुबह से ही खौद चौराहे पर लंबा जाम लग गया। यहां पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। चौराहे पर मिठाई की दुकानों को दुकानदारों ने सड़क किनारे तक बढ़ा लिया था। लालपुर डैम के पास भी जाम लगा रहा।


डैम पर संकरे पुल की वजह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। यहां लोग दिन भर जाम में फंसे रहे। ट्रैक्टर ट्रालियों ने यहां जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। जाम से निकलने को लेकर लोग एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए। कई दफा यहां हंगामा हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई, जिससे अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन



लोग जाम से दिनभर कराहते रहे, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अंग्रेजों के जमाने में कोसी नदी पर बने लालपुर डैम का पुल काफी संकरा और जर्जर हालत में है। कई साल से इस पुल पर भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। पुल के दोनों ओर लोहे की ग्रेडिंग लगी है। यहां छोटे वाहन भी एक साथ नहीं निकल पा रहे हैं।


लालपुर डैम के स्थान पर हालांकि बैराज बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी यह प्रोजेक्ट सिर्फ कागजों में ही लटका हुआ है। फिलहाल लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। जाम की समस्या ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। खौद मार्ग पर नहर के ऊपर बनी पुलिया भी काफी संकरी है, जिसकी वजह से यहां बड़े वाहनों का गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें