फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज बाजारों भीड़, गोला-मिठाई की हुई खरीदारी

Thu, 12 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भैया दूज से पहले बाजारों में काफी भीड़ रही। गुरुवार को लोगों ने नारियल गोला और मिठाई की खरीदारी की। इसमें महिलाओं की भीड़ अधिक रही। शुक्रवार को बाजारों में सुबह के समय और भी अधिक भीड़ रहेगी। बाजार में नारियल गोला दो सौ से सवा दो सौ रुपये प्रति किलो तक बिका। शुक्रवार को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन



धनतेरस और दीपावली के बाद बाजारों में भैया दूज की रौनक रही। जनरल स्टोर और परचून की दुकानों पर नारियल गोलों की बिक्री में बढ़ोत्तरी रही। दुुकानों के बाहर नारियल गोले सजे नजर आए। दीपावली से पहले सजी मिठाई की दुकानों पर गुरुवार को भी खासी भीड़-भाड़ और रौनक रही।


बाजार में गुरुवार को नारियल गोले का दाम दो सौ रुपये से लेकर सवा दो सौ रुपये प्रति किलो तक रहा। नारियल गोला और मिठाई की बिक्री शुक्रवार सुबह को सबसे अधिक होगी। गुरुवार को आसपास के क्षेत्रों व जनपदों में भैया दूज के लिए जाने वाले लोगों ने ही खरीदारी की, जबकि शुक्रवार को स्थानीय लोग भी खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन



त्योहार के सीजन में मिठाइयों की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल है। सभी मिठाई की दुकानों के बाहर भी मिठाइयां सजाई गई हैं। गुरुवार शाम को मिस्टन गंज, सिविल लाइंस, ज्वालानगर के बाजारों में भैया दूज को लेकर ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें