फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण चरित मानस में पनघट लीलाओं का किया वर्णन

Thu, 03 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण चरित मानस रसायन महाकाव्य प्रचार समिति की ओर से आयोजित किए जा रहे श्रीकृष्ण चरित मानस सप्ताह पारायण में गुरुवार को श्रीकृष्ण की पनघट लीलाओं का वर्णन किया गया। मिस्टनगंज स्थित प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में गुरुवार को लीला रसिक महाराज ने श्रीकृष्ण चरित मानस का बखान करते हुए पनघट पर कान्हा की लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि गोपियों के साथ पनघट पर ठाकुरजी लीला करते हुए उन्हें परेशान करते थे। किसी की मटकी फोड़ देते थे तो किसी का जल गिरा देते थे। कान्हा की हर लीला की तरह इन लीलाओं में भी सार निहित है। उन्होंने कहा कि खुद गोपियां भी कान्हा की इन लीलाओं के लिए पनघट पहुंचती थीं और आनंदित होती थीं।


श्रीकृष्ण चरित मानस के बाद किंकर महाराज की ओर से भजन प्रस्तुत किए गए। इन पर श्रद्धालुओं ने झूमते हुए राधा नाम और कान्हा का गुणगान किया। इस दौरान विनोद अग्रवाल, गिरीराज सरन, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें