फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को कमजोर न समझें विकलांग

Thu, 03 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व विकलांग दिवस पर गुरुवार को विकलांगों को उनके अधिकारों से रूबरू कराया गया। इस दौरान कहीं रैली निकाली गई तो कहीं विकलांगों को सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों से विकलांगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। वहीं, मूक-बधिर छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकलांग अपने को कमजोर न समझें। आप लोगों में बड़ी साहस और अद्वितीय क्षमता है। उन्होंने विकलांगों को उनके अधिकार भी बताए। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


इसमें मूक-बाधिर बालिकाओं ने भी अपना हुनर दिखाया। वहीं, जय हो विकलांग सेवा संस्थान की ओर से अंबेडकर पार्क में विकलांगों को सहायता उपकरण और कपडे़ बांटे गए। विकलांगों को संदेश दिया कि खुद को कमजोर न समझें। इस मौके पर महासचिव बब्बू अहमद उर्फ धांसू, हरविंदर सिंह, अनुराधा, फिरोज भी थे।
विज्ञापन



उधर, विकलांग सेवा समाज संस्थान के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता किला गेट पर एकत्र हुए। साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष लईक अहमद के नेतृत्व में जुलूस निकाला। कार्यक्रम में विकलांगों को सम्मानित किया गया। साथ ही विकलांगों की समस्याएं भी उठाईं।


वहीं, जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पर भी विश्व विकलांग दिवस मनाया गया। विकलांगों को कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया गया। इस मौके पर प्रबंधक डोरी लाल, राजेंद्र प्रसाद, सूरजपाल, आरिफ अली भी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें