बार और बेंच में मधुर संबंध बनाए रखने पर बल
जिला जज सरोज यादव ने बुधवार को रामपुर लायर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने बार व बेंच के बीच मधुर संबंध बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया। रामपुर लायर्स एसोसिएशन का चुनाव कुछ दिन पहले संपन्न हुआ था। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज ने बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाई।
इस मौके पर अबुल हसन, संजय कुमार, सुंदर लाल कपूर, अजीम इकबाल, मकदूम अली, फहीम अहमद, मुजफ्फर अली, सिराज अहमद, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, सेक्रेटरी सतनाम सिंह मट्टू सहित अन्य कई वकील व न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।