फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगम नूरबानो शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की निर्विरोध सदस्य चुनी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की निर्विरोध सदस्य चुनी गईं हैं। सांसद कोटे से उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद कोई दूसरा नामांकन दाखिल नहीं हुआ। जिसके चलते बेगम नूरबानो निर्विरोध सदस्य चुनी गईं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के निर्विरोध शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सदस्य चुने जाने पर नूर महल में बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो और नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने बेगम नूरबानो को मुबारकबाद दी। पूर्व राज्यमंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन की कवायद शुरू हो गई है। मुतवल्ली कोटे से शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य के लिए वसीम रिजवी और सैय्यद फैजी चुने गए हैं। इनके अलावा सांसद कोटे से रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं। बेगम नूरबानो ने अकेले ही नामांकन किया था, इसलिए वह निर्विरोध चुनी गईं। इसके अलावा अभी एक और संसदीय कोटे से सदस्य चुना जाना है। वहीं, विधानमंडल के भी दो सदस्य का चुनाव होना है। ऐसे में बोर्ड का पुनर्गठन करने के लिए प्रदेश सरकार को बाकी सदस्यों के नाम मनोनीत करने होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री नवेद मियां शाही औकाफ के मुतवल्ली हैं और उत्तर प्रदेश में शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य रहे हैं। बेगम नूरबानो के सदस्य निर्वाचित होने पर परिवार ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें