फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बरेली निवासी फैक्टरी के चौकीदार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव में एक चीपड़ फैक्टरी में चौकीदारी करने वाले बरेली निवासी इरफान (40) की हत्या कर दी गई। उसका शव फैक्टरी के बाहर बने टिनशेड में लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसकी मौत की वजह सिर पर डंडा लगने से होना बताई गई है। पुलिस ने फैक्ट्री स्वामी की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमली झूले वाली निवासी मोहम्मद फाईक खां की बगी गांव के पास चीपड़ फैक्टरी है। चीपड़ फैक्टरी में बरेली निवासी इरफान चौकीदारी करता था। रोज की तरह इरफान शुक्रवार की रात में भी चौकीदारी के लिए पहुंचा था। आरोप है कि देर रात किसी बदमाश ने उसके सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शनिवार की फैक्टरी पहुंचे लोगों ने जब शव को देखा तो होश उड़ गए। घटना की जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना गंज प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इरफान के सिर पर चोट के निशान थे। वह बरेली का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक इरफान के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह बरेली में कहां रहता था। चीपड़ फैक्टरी स्वामी फाईक खां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को आशंका है कि चौकीदार का रात में किसी से विवाद हो गया और उसी ने हत्या कर दी। फैटरी के मालिक ने बताया कि इरफान को 15 जुलाई 2023 को काम पर रखा गया था। उसे 10 महीने से ज्यादा का समय काम करते हुए हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें