कुम्हरिया गांव में गुरुवार की रात जख्मी हालत में बारह सिंघा पहुंच गया।
खून में लथपथ देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच पूर्व प्रधान अकबरी अली ने बानी एनीमल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हिफाजत अली को सूचना दी। सूचना के बाद हिफाजत अली कार्यकर्ताओं के साथ गंाव पहुंचे और बारह सिंघा को खौद स्थित रैन बसेरा ले आए।
शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. केपी सिंघल और खौद पशु चिकित्सालय प्रभारी डा, स्नेहनल निर्वान पहुंच गए। चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। सीवीओ के मुताबिक बारह सिंघा पर आवारा कुत्तों ने हमला किया होगा। उसके शरीर पर कई जख्म पाए गए।