फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष और महासचिव के लिए होगा मुकाबला

Fri, 26 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को होगा। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने अपनी ताकत झोंक दी है। वकीलों में चुनाव को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। बार एसोसिएशन में इन दिनों चुनाव को लेकर गहमागहमी मची हुई है।
विज्ञापन



घोषित कार्यक्रम के मुताबिक बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को होगा। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग सुबह दस बजे से शुरू होगी और शाम चार बजे समाप्त होगी। इसके बाद मतगणना कराई जाएगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी।


अध्यक्ष पद के लिए इखलास अहमद, प्रमोद कुमार जैन, राजेंद्र प्रसाद और वेदप्रकाश गुप्ता मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए बेताब सिंह यादव और सतनाम सिंह मट्टू के बीच मुकाबला होगा। अन्य पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध रूप से चुना जा चुका है। चुनाव के लिए वकीलों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन



इस चुनाव में 617 वकील अपने वोटों का इस्तेमाल करेंगे। यहां पर 681 वकील बार के सदस्य हैं। 36 वकीलों को वोट देने का अधिकारी ही नहीं है और 28 वकीलों ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन विमल कुमार जैन के मुताबिक चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें