फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बारिश के बीच बरगद का पेड़ गिरा, मकान का लिंटर और चक्की क्षतिग्रस्त

Fri, 28 Aug 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच बृहस्पतिवार सुबह परोता गांव में एक पुराना विशाल बरगद का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक विधवा महिला के मकान का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

लिंटर का मलबा गिरने से घर का सामान भी उसके नीचे दब गया। वहीं, बराबर में स्थित चंदेल सिंह की चक्की के उपकरण भी पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।
उधर, नबीगंज जदीद गांव में बारिश के कारण धर्मवीर के मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में उनकी बेटी अनुष्का आ गई, जिससे उसे हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास अन्य लोग मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। एसडीएम आदेश कुमार ने बताया कि बारिश से मकानों को नुकसान होने की सूचना मिली है। लेखपालों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
0000
मुख्य मार्ग पर टूटकर गिरा पेड़, यातायात बाधित



दढ़ियाल। बारिश के बीच बृहस्पतिवार को दढ़ियाल-टांडा मुख्य मार्ग पर महाराजा डिग्री कॉलेज के पास सड़क के किनारे लगा पेड़ गिर गया। यातायात बाधित हो गया। वाहनों चालकों को एक लेन से गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। एसडीएम टांडा कुमार गौरव ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। विभाग को पेड़ हटाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें