फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बंद रहेंगे बैंक, एटीएम में भरा गया कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दीपावली पर बैंक बंद होने से ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी। लोगों को कैश की दिक्कत न हो इसके लिए बैंक के प्रत्येक एटीएम में पर्याप्त कैश की व्यवस्था की गई है। एलडीएम ने बताया कि शहर से लेकर देहात तक सभी सभी बैंको के एटीएम में कैश की पर्याप्त है।
विज्ञापन

दीपावली का आज अवकाश है, इसके बाद 22 व 23 अक्तूबर को बैंक बंद रहेंगे। 24 अक्तूबर को खुलने के बाद फिर 25 व 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे। ऐसे में जिले की विभिन्न बैंकों में एटीएम संचालित किए जा रहे हैं। छुट्टियों को देखते हुए सभी बैंकों के एटीएम में कैश की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। त्योहार पर एटीएम से कैश निकासी भी बढ़ जाती है।
ऐसे में कई बार एटीएम बूथ के बाहर नो कैश के बोर्ड लग जाते हैं। इससे लोगों को दिक्कत होती है। पैसा निकालने के लिए भी लोग एक बूथ से दूसरे बूथ तक दौड़ते रहते हैं, लेकिन इस बार बैंकों ने पहले से ही मुकम्मल इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी एटीएम में पर्याप्त राशि रहे यह सुनिश्चित कर लिया है। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ाैदा, पीएनबी आदि की और से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-
त्योहार पर बैंकों के अवकाश को देखते हुए कैश क्षमता को बढ़ाया गया है। जिले के सभी एटीएम में पर्याप्त राशि रहेगी। जिले में कोई भी एटीएम खाली न रहे इसके लिए व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। शहर में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के एटीएम में कैश पर्याप्त है।
विज्ञापन

- शिवांग जोशी, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें