फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: किन्नौर के बटूरी गांव में आग की भेंट चढ़े दो मकान, रिवार के सदस्यों ने समय रहते बाहर निकल कर बचाई जान

Sun, 19 Oct 2025 01:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में लकड़ी के दो मकान आग की भेंट चढ़ गए।  ग्रामीणों ने पेयजल नल से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर के उपमंडल सांगला की सापनी पंचायत के बटूरी गांव में लकड़ी के दो मकान आग की भेंट चढ़ गए। घर में रखा सारा सामान भी जल गया। दोनों परिवारों के सदस्य समय से बाहर निकल गए। साथ ही गोशालाओं से मवेशियों को भी बाहर निकाल दिया। घटना शनिवार रात को हुई। बटूरी गांव के विद्या लाल और विजेंद्र सिंह की घरों में अचानक आग लग गई। गांव में आग को बुझाने के कोई साधन नहीं थे। ग्रामीणों ने पेयजल नल से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। कुछ ही घंटों में दोनों घर पूरी तरह से जल गए। स्थानीय प्रशासन की टीम रविवार को मौके पर पहुंची है। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें