फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी काम

Thu, 24 Sep 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बैंक से जुड़ा जरूरी काम है तो समय रहते निपटा लें। लगातार पांच दिन बैंक शाखाएं बंद रहने से ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है। चौथे शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद तीन दिन बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल है। ऐसे में शाखाओं में पहुंचकर होने वाले जरूरी काम प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद पांच दिवसीय कार्य की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल है। इसके बाद एक अक्तूबर को बैंक खुलेगी, दो अक्तूबर को गांधी जयंती का अवकाश है, फिर तीन अक्तूबर को खुलेगी। इसके बाद चार अक्तूबर को रविवारीय अवकाश है।
अक्तूबर माह शुरू होने से पहले सितंबर के अंतिम दिनों में लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने से नकदी जमा करने और निकालने, चेक जमा करने तथा शाखा से जुड़े अन्य जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। जिन ग्राहकों को आने वाले दिनों में नकदी की जरूरत है, उन्हें पहले से व्यवस्था करनी होगी। इसी तरह चेक जमा करने या बैंक शाखा में दस्तावेज संबंधी काम कराने वाले ग्राहक भी पहले ही अपना काम पूरा कर लें।
विज्ञापन

हालांकि एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन सेवाओं के जरिये ग्राहक जरूरत के अनुसार लेन-देन कर सकेंगे।
000
इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
26 सितंबर — चौथा शनिवार
27 सितंबर — रविवार
28 सितंबर — प्रस्तावित हड़ताल
29 सितंबर — प्रस्तावित हड़ताल
30 सितंबर — प्रस्तावित हड़ताल
000
लगातार पांच दिन बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। चौथे शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल की सूचना मिली है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि शाखा से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। नकदी की जरूरत वाले ग्राहक भी समय रहते व्यवस्था कर लें, ताकि परेशानी न हो। -सत्येंद्र कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें