फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते नहीं निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार जिले भर में कहीं भी जुलूस-ए-मोहम्मदी नहीं निकाला जाएगा। इस संबंध में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस संबंध में अपील भी जारी कर दी है कि इस साल जुलूस-ए-मोहम्मदी को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण हर त्योहार और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर असर पड़ा है। इस बार जहां श्रीराम बरात के अवसर पर निकलने वाली झांकियां नहीं निकलीं तो गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा भी नहीं निकली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से लेकर माह-ए-रमजान और अलविदा जुमा की नमाज तक सब पर कोरोना संक्रमण का प्रभाव दिखा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जिसमें रैली, शोभायात्रा, सामूहिक आयोजनों आदि पर रोक रही। इस बार श्रीराम लीला मंचन पर भी कोरोना संक्रमण का असर दिखा तो वहीं दुर्गा पूजा और दशहरे मेले का आयोजन भी नहीं हो सका। इसके बाद अब इस माह के अंत में मनाए जाने वाले जश्न-ए- ईद मिलादुन्नवी पर कोरोना संक्रमण के चलते जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन नहीं होगा।
काजी-ए-शरआ सैयद फैजान रजा हसनी ने इस संबंध में अपील भी जारी की है कि कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए इस बार पूरे जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी स्थगित किया जाता है। वहीं हर साल होने वाले जलसे व अन्य कार्यक्रम भी कोरोना से बचाव के इंतजामों के साथ गाइडलाइन का पालन करते हुए ही मनाए जाएंगे।काजी-ए-शरआ ने कहा कि इस बार लोग जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन अपने घरों, मदरसे, मस्जिदों और खानकाहों में ही करें। बारहवीं शब में रात घर-दुकानों में चिरागों की रोशनी करें और गरीब-जरुरतमंदों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें