फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क और कौम की तरक्की के साथ ही देश में शांति-अमन की दुआ को उठे लाखों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/सैफनी/शाहबाद/पटवाई। रविवार को जिले भर में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह, जामा मस्जिदों व अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अफसर ईदगाह, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों पर तैनात रहे।
विज्ञापन

रामपुर में ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज अदा की गई। यहां पर शहर काजी खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। जिसमें शहर काजी खुशनूद मियां ने बकरीद के त्योहार और नमाज की फजीलत बयां की। इसके बाद देश और कौम की तरक्की के साथ ही मुल्क में अमन और शांति बने रहने की दुआ की गई।
जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा की गई। यहां पर मौलवी एहतेशाम उल्लाह खां ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश-प्रदेश में शांति-अमन कायम रहने और आपसी सौहार्द बने रहने को दुआ की गई। इस दौरान ईदगाह पर सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी तैनात रहे तो जामा मस्जिद एडीएम लालता प्रसाद शाक्य और एएसपी डॉ. संसार सिंह आदि तैनात रहे।
विज्ञापन

शाहबाद ईदगाह में इमाम सैय्यद अब्दुल जब्बार ने बकरीद के मौके नमाज अदा कराई। बाद में तकरीर पेश की। तकरीर के बाद शाही इमाम ने खुतबा पड़ा। बकरीद की नमाज अदा होने के बाद सभी लोगों ने हाथ उठाकर अल्लाह से दुआ की। साथ ही देश में अमन चैन के लिए दुआ की गई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम अरुणमणि तिवारी, सीओ धर्म सिंह मार्छल, तहसीलदार दिनेश कुमार, कोतवाल बिजेंद्र सिंह, एसएसआई राकेश कुमार के साथ पुलिस बल तैनात रहा।
इस मौके ईदगाह कमेटी के बाबू अली व शाकिर खान, डॉक्टर मोहम्मद सालिम आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर पटवाई क्षेत्र के घोसीपुरा में ईदगाह और मस्जिदों में इमामों ने नमाज अदा कराई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
सैफनी में ईदगाह में नमाज अदा कराने के बाद शहर इमाम कारी अतीकुर्रहमान ने लोगों को इस्लाम की अहम जानकारियां दीं। मुल्क में चैन-अमन की दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से नगर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा। वहीं नगर के अलावा क्षेत्र के चकफेरी, बैरुआ, छितौनी, सराय महेश, आदि गांवों में भी बकरीद का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें