फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाजपुर की टीम ने बालाजी क्लब को हराया

Mon, 20 Jan 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। शिकारपुर में खेले जा रहे नशा मुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में बाजपुर की टीम ने बालाजी क्लब को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ फाइनल में उसका मुकाबला शिकारपुर के तैय्यब क्लब से 23 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच में बालाजी क्लब के कप्तान ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसके बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। उसकी ओर से पवन ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। शेष बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरी टीम 103 रन बनाकर आउट हो गई।
बाजपुर की ओर से विकास ने तीन और विशाल ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाजपुर की टीम ने 10वें ओवर में ही पांच विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक रना लिए। उसकी ओर से विशाल ने 35 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल 23 जनवरी को तैय्यब क्लब शिकारपुर और बाजपुर की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें