फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसीघर की जमीन के मामले में आजम की जमानत पर सुनवाई कल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला कारागार की फांसी घर की जमीन कब्जाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में सांसद आजम खां की जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी। शनिवार को इस मामले में आजम खां की जमानत पर सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान अगली तिथि 22 मार्च निर्धारित कर दी।
विज्ञापन

2019 में आजम खां के करीबियों पर जेल में स्थित फांसीघर की जमीन को कब्जाने का आरोप लगा था। इस मामले में सांसद के बेटे अदीब खां के साथ ही उनकी बहन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कुल मिलाकर 37 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान आजम खां का नाम भी शामिल कर लिया था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। जमानत की अर्जी पर शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रामऔतार सैनी ने बताया कि शनिवार को बहस पूरी नहीं हो पाई है। इस वजह से सुनवाई की अगली तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें