फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम का बयान सनातनियों का अपमान, माफी मांगें : राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सहकारिता मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सपा नेता आजम खां के दीये जलाने वाले कुछ भी जला सकते हैं वाले बयान पर कहा कि आजम खां का यह बयान बिल्कुल गलत है। सपा नेता को देश के सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सपा नेता को बिहार में स्टार प्रचार बनाए जाने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी का फैसला है जिसे चाहे वह स्टार प्रचारक बना सकते हैं,लेकिन यह भी सही है जो कि शहर की सीट नहीं जिता सका वह बिहार चुनाव में क्या करेगा।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री शनिवार को रामपुर में थे। उन्होंने गेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए सपा नेता आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने आजम खां के दिवाली के मौके पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह सनातनियों का अपमान है। सपा नेता को इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण हो चुका है। उनके लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई हैं। अब जब दीये जल रहे हैं तो उनके दिल जलते हैं। आजम खां कैसे अपने धर्म का पालन करते हैं उससे हमें कोई लेनादेना नहीं है।
उन्होंने आजम की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि यदि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत है तो वह उसकी समीक्षा कराएंगे। या फिर कोर्ट से कोई आदेश आएगा तो सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाले विभिन्न अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसके तहत 31 अक्तूबर से जिला स्तरीय पदयात्राएं निकाली जाएंगी। पदयात्रा से पहले स्कूल कॉलेज में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें