फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम के अधिवक्ताओं की बहस पूरी, आज फिर होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सजा के खिलाफ सपा नेता आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा की अपील पर सेशन कोर्ट में बुधवार को बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई। बृहस्पतिवार को फिर इस मामले की सुनवाई होगी। पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में आजम खां, उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला को सात-सात साल की सजा हुई है। आजम सीतापुर, अब्दुल्ला हरदोई और तजीन फात्मा रामपुर जेल में बंद हैं। सजा के खिलाफ तीनों ने सेशन कोर्ट में अपील की है, जिस पर लगातार सुनवाई चल रही है। बुधवार को भी इस मामले सुनवाई हुई।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान सपा नेता के अधिवक्ता जुबैर अहमद खां एवं मनु शर्मा ने अपना पक्ष रखा। इसके साथ ही उनकी बहस पूरी हो गई। सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह, डीजीसी अमित सक्सेना और एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने कोर्ट में बहस की। उनकी बहस अभी जारी है। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी इस मामले में सुनवाई होगी।


दो पासपोर्ट मामले में चार को होगी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में कोर्ट में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। बार चुनाव के चलते इस मामले की सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई चार जनवरी को होगी। अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट होने का मुकदमा भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें