फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीतर-बटेर का तो नहीं था मोदी को भेजा गया कबाब : आजम

Thu, 31 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा नोएडा के बिसाहड़ा कांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग कर रहे हैं। राज्य सरकार तो पहले ही इसकी संस्तुति कर चुकी है। सीबीआई जांच में महेश शर्मा की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। वे दंगा भड़काने के आरोपी हैं।
विज्ञापन



बुधवार की देर रात लखनऊ से रामपुर पहुंचे आजम खां ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह सबको को पता है कि बिससाहड़ा में अखलाक के घर से बीफ नहीं मिला था। वह मटन था। बीफ के बारे में तो मोदी जी को ज्यादा पता है।


पाकिस्तान से नवाज शरीफ उनको जो कबाब भेजते हैं वो तितर-बटेर के तो होते नहीं हैं, चांदी के डब्बे में जो कबाब आया था, वह कहां गया। मोदी कहें तो मैं सबूत भी दे दूंगा। प्रधानमंत्री के जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दीक्षांत समारोह में नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की मजबूरी है कि वो केंद्र के मंत्री को बुलाए।
विज्ञापन



उनको केंद्र सरकार से ग्रांट लेना होता है। जामिया वालों ने बड़ा दिल दिखाया मोदी  को बुलाया, मोदी ने उससे बड़ा दिल दिखाया, वहां नहीं गए। मोदी जब चाहे जौहर यूनिवर्सिटी में आ सकते हैं। मोदी को निमंत्रण देने के सवाल पर उन्होंने कहा खुद नहीं आ सकते हैं। पाकिस्तान जा सकते हैं तो यहां क्यों नहीं आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें