प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा
नोएडा के बिसाहड़ा कांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
राज्य सरकार तो पहले ही इसकी संस्तुति कर चुकी है। सीबीआई जांच में महेश
शर्मा की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। वे दंगा भड़काने के आरोपी हैं।
बुधवार
की देर रात लखनऊ से रामपुर पहुंचे आजम खां ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों
से बातचीत के दौरान कहा कि यह सबको को पता है कि बिससाहड़ा में अखलाक के घर
से बीफ नहीं मिला था। वह मटन था। बीफ के बारे में तो मोदी जी को ज्यादा
पता है।
पाकिस्तान से नवाज शरीफ उनको जो कबाब भेजते हैं वो तितर-बटेर के तो
होते नहीं हैं, चांदी के डब्बे में जो कबाब आया था, वह कहां गया। मोदी
कहें तो मैं सबूत भी दे दूंगा। प्रधानमंत्री के जामिया मिल्लिया
इस्लामिया के दीक्षांत समारोह में नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि
सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की मजबूरी है कि वो केंद्र के मंत्री
को बुलाए।
उनको केंद्र सरकार से ग्रांट लेना होता है। जामिया वालों ने बड़ा
दिल दिखाया मोदी को बुलाया, मोदी ने उससे बड़ा दिल दिखाया, वहां नहीं गए।
मोदी जब चाहे जौहर यूनिवर्सिटी में आ सकते हैं। मोदी को निमंत्रण देने के
सवाल पर उन्होंने कहा खुद नहीं आ सकते हैं। पाकिस्तान जा सकते हैं तो यहां
क्यों नहीं आ सकते हैं।